एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

पिनाहट (आगरा)। विद्युत करंट से हुई युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कस्बे के मुख्य तिराहे पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम बाह और एसडीओ के आश्वासन और कुछ राशि के नगद भुगतान के बाद जाम खोल दिया गया।

बुधवार को थाना पिनाहट के गांव क्योरी, जनवेद पुरा मार्ग पर गांव में विद्युत लाइन सही करने के दौरान लाइनमैन के कहने पर गए राकेश पुत्र रामप्रकाश (45) की विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव को कस्बे के आगरा रोड स्थित नंदगवां तिराहे पर रखकर दोपहर करीब दो बजे जाम लगा दिया।

एसपी पिनाहट अनिल कुमार, इंस्पेक्टर पिनाहट बी पी गिरि समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर आ गया। पुलिस ने जाम स्थित बनते देख वाहनों को अन्य रास्तों से यातायात सुचारू करवा दिया।

पुलिस के समझाने पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा का किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा आश्वासन और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद ही जाम खुलेगा। करीब दो घंटे तक लगातार लगे रहे जाम के बाद एसडीओ पिनाहट रवि प्रताप सिंह और एसडीएम बाह विनोद चौधरी मौके पर पहुंचे।

जहां एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने विभागीय मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया और एक लाख रुपये नगद दिए। साथ ही एसडीएम बाह विनोद चौधरी ने आश्वासन दिया कि किसान बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं से सही समय पर सभी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। शाम करीब चार बजे जाम खोल दिया गया है।

एसडीओ पिनाहट रवि प्रताप सिंह ने बताया कि मुआवजा राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इंस्पेक्टर पिनाहट बी पी गिरि ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

उप जिलाधिकरी बाह विनोद चौधरी का कहना है कि 5 लाख का मुआवजा विद्युत विभाग के द्वारा दिलवायेंगे और 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *