पश्चिमी बाईपास से पुलिस ने अवध बिहारी दीक्षित को दबोचा, विवेचना में प्रकाश में आई उन्नति दीक्षित भी गिरफ्तार


छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त अवध बिहारी दीक्षित और विवेचना के दौरान प्रकाश में आई महिला अभियुक्ता उन्नति दीक्षित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को छिबरामऊ में हुए विवाद के दौरान अमोल दीक्षित ने कथित रूप से अनुज चतुर्वेदी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। गोली लगने से अनुज चतुर्वेदी की मौत हो गई थी। इस मामले में अमोल दीक्षित, अवध बिहारी दीक्षित और मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 14 नवंबर को वांछित अभियुक्त अवध बिहारी दीक्षित को छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, विवेचना में प्रकाश में आई उन्नति दीक्षित को मोहल्ला इब्राहिमगंज जीटी रोड की तरफ से गिरफ्तार किया गया
भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद

पुलिस ने अवध बिहारी दीक्षित के कब्जे से एक लाइसेंसी 12 बोर की एकनाली बंदूक, 12 जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अवैध 315 बोर तमंचा, पांच जिंदा कारतूस 315 बोर और 7.65 एमएम के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • अवध बिहारी दीक्षित, निवासी मोहल्ला इब्राहिमगंज, छिबरामऊ।
  • उन्नति दीक्षित, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी मोहल्ला इब्राहिमगंज, छिबरामऊ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी, विशेष कुमार, मनुज कुमार, महिला उपनिरीक्षक दीपांजलि वर्मा सहित पुलिस के कुल 13 अधिकारी एवं कर्मचारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *