एम डी न्यूज़ | रिपोर्टर लालमन
हरदोई से पिहानी जाने वाले मार्ग पर पिहानी पहुंचने से पहले भैंस ठाकुर के पास के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल आठ सवारियां बैठी हुई थीं।
इस सड़क हादसे में तीन सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें से एक सवारी की हड्डी टूटने की भी जानकारी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिहानी पहुंचाया गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

एम डी न्यूज़ की अपील: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें। आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रख सकती है।
3 views
