अनिल यादव एम डी न्यूज

अयोध्या ! रुदौली विकासखंड के नवागत खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने पर प्रभारी बीडीओ भगवान दीन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीडीओ ने विकासखंड में संचालित विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्राथमिकता जताई।

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना, विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपेक्षा जताई।गौरतलब है कि रुदौली में तैनात रहे बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता का स्थानांतरण बहराइच जनपद में हो गया है। उनके स्थान पर विनय कुमार वर्मा को रुदौली विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed