MD न्यूज़
जिला महराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार

फरेंदा, महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र 315 फरेंदा से डॉ. निशांत त्रिपाठी द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पिछड़े समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और सम्मान को लेकर विशेष संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. निशांत त्रिपाठी ने समाज के लोगों को सम्मान देते हुए शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता से होती है। जब समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं, तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं।

कार्यक्रम में पिछड़े समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मंच पर सम्मानित होने वाले लोगों में भी इस कार्यक्र के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि समाज में किसी भी व्यक्ति की।पहचान उसके काम, मेहनत और योगदान से होनी चाहिए। समाज के हर वर्ग को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है। को लेकर उत्साह देखने को मिला।
इस तरह के आयोजन न केवल समाज के लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक दिशा में काम करने की प्रेरणा देते हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed