गोंडा। शिवागंज बाजार में अखंड मेडिकल स्टोर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

घायल चालक की पहचान अजय कुमार पासवान पुत्र नरसिंह, निवासी पासी पुरवा, सेमरी कला, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सेमरी की तरफ से शिवागंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों की सूझबूझ एवं तत्परता से चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
🎙️ रिपोर्ट: पप्पू चौहान सहायक ब्यूरो चीफ गोण्डा ( यूपी)
