रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार
सोनभद्र, 23 नवंबर। करमा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत पटेल (19 वर्ष), पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी पुरखास, थाना करमा, सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निर्देशन में करमा पुलिस ने कार्रवाई की।

दिनांक 22 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना करमा में दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अजीत पटेल को करमा ब्लॉक नहर के पास रात करीब 21:15 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतप्रसाद मिश्रा, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह एवं हेड कांस्टेबल विवेक गिरी शामिल रहे।
