एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी -अजीत यादव

गोण्डा। जनपद के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत पुलिस चौकी सालपुर के चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने सहयोगी विनोद कुमार सिंह के साथ सोनबरसा पोखरा पर मेला स्थल का निरीक्षण किया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान पूरे मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल पर आने-जाने के रास्ते, दुकानों की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को देखा।

चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने मेला आयोजक समिति के सदस्यों से बातचीत कर मेले की रूपरेखा की जानकारी ली और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।उन्होंने बताया कि मेले में भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। चौकी प्रभारी ने आम जनमानस से अपील की है कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *