रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 23 नवंबर। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) एवं मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई।

बैठक में विधि का उल्लंघन करने वाले किशोरों तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, पॉक्सो प्रकरणों में प्रारूप (क) एवं प्रारूप (ख) भरने, बाल विवाह की रोकथाम और बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालयों में बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों की समस्याओं का समाधान करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य, डिप्टी सीएमओ, श्रम निरीक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बालिका गृह की अधीक्षिका, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, एएचटीयू एवं एसजेपीयू के अधिकारी तथा सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *