
पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद लखीमपुर की आपात बैठक
रिपोर्टर मो० तहजूब
लखीमपुर खीरी। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश प्रभारी मूत्युंजय चौधरी को लखीमपुर पलिया के कोतवाल द्वारा कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय प्रमुख मुख माननीय अनिल दूबे आजाद जी के निर्देशानुसार क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जिलाध्यक्ष मो. इरफान अंसारी के नेतृत्व में लखीमपुर जिला इकाई द्वारा आनन-फानन में एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली के प्रति गहरा आक्रोश जताया।संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि प्रदेश प्रभारी मूत्युंजय चौधरी के खिलाफ दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा जल्द से जल्द वापस लिया जाए और उनकी अविलंब रिहाई सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही, मामले में दोषी कोतवाल के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस प्रक्ररण को लेकर स्थानीय जनपद समेत तमाम पत्रकार लखीमपुर के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपेंगे।जिलाध्यक्ष मो. इरफान अंसारी और अन्य पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया और मुत्युंजय चौधरी को रिहा नहीं किया गया, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पूरे गंभीर मामले की जानकारी केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दूबे आजाद जी को दे दी गई है।

अब उन्हीं के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उसे छेड़ा जाएगा।बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजू गिरी, जिला विधिक सलाहकार अरविंद मिश्रा, जिला सचिव अंकित वर्मा, मोहम्मद इरफान गाजी, सोनू पटेल, नसरूद्रीन अंसारी, जिला संरक्षक तनवीरूद्रीन अंसारी, जगदीश निषाद, आदि तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में आगामी रणनीति तय करते हुए बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
