MD news रिपोर्टर संदीप बाजपेई फरधान
फरधान। थाना क्षेत्र की बेहजम मार्ग पर मंगलवार की देर रात कैमासुर पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। लीलाकुआं पिकेट चौकी के पास कैमासुर पेट्रोल पंप के आगे कार और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिससे ट्रैक्टर सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमरीश निवासी ग्राम थरिया, थाना नीमगांव अपने गांव जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 12:10 बजे कार संख्या UP16 AK 3812 लखीमपुर की ओर से आ रही थी। कार और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली पहुंच पलट गया। चालक की पहचान बादल पुत्र शिव प्रकाश 21 वर्ष निवासी गड़रुआ के रूप में हुई है। ट्रैक्टर-ट्राली पर इसी गांव के कुलदीप 26 वर्ष भी सवार थे। हादसे में कार चालक अमरीश और ट्रैक्टर चालक बादल को मामूली चोटें आई। जबकि ट्राली पर सवार कुलदीप पैर की हड्डी और सर पर चोट लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर और उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र कांस्टेबल राजू सिंह, सचिन पाल, अंशुल कुमार और कपिल कुमार के साथ में पहुंचे। घायल कुलदीप को लखीमपुर भेजा। कुलदीप का निजी निजी अस्पताल में इलाज जारी है। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया ट्रैक्टर कब्जे में है। दुर्घटना में कुलदीप को गंभीर चोटें है बाकी दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
