रिपोर्ट-विजय कुमार


शाहजहांपुर। बंडा से शाहजहांपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्र की जनता को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लेकिन यह उम्मीद ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी। आरोप है कि कुछ महीनों तक बस चलाकर तस्वीरें खिंचवाई गईं, श्रेय लेने की होड़ भी दिखाई दी, लेकिन आज वही बस सेवा बंद पड़ी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बंडा से शाहजहांपुर के बीच नियमित बस सेवा कब शुरू होगी?


वर्तमान में बंडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शाहजहांपुर जाने के लिए टाटा मैजिक जैसे छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इनमें यात्रियों को क्षमता से अधिक बैठाए जाने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। मजबूरी में लोगों को असुविधाजनक और जोखिम भरा सफर करना पड़ता है।
इसका खामियाजा सबसे ज्यादा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, मरीजों और रोजाना जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।


अब सवाल जनप्रतिनिधियों से है…
क्या बंडा और आसपास के क्षेत्र की जनता सिर्फ चुनाव के समय वोट देने के लिए याद आती है? क्या चुनाव जीतने के बाद जनता की बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?
जब कुछ महीनों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो सकती है, तो फिर उसे नियमित रूप से संचालित कराने के प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं?
आखिर बंडा की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान देंगे या फिर क्षेत्र की जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?
जनता को फोटो और प्रचार नहीं, धरातल पर विकास चाहिए। सिर्फ घोषणाओं और श्रेय लेने से समस्याएं हल नहीं होतीं। बंडा की जनता अब जवाब चाहती है। जनहित में सवाल उठाना जरूरी है, क्योंकि जनता की समस्याओं को उठाना ही पत्रकारिता का असली दायित्व है। रिपोर्टर विजय कुमार
गोला गोकर्णनाथ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *