रिपोर्ट – पप्पू चौहान सहायक ब्यूरो चीफ गोण्डा
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गोंडा दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेंशन कॉलेज के मैदान में उतरने की तैयारी है। इस दौरान देवीपाटन मंडल के सभी जिलों के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रशासनिक एवं वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। मैदान में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
अब सभी की निगाहें 27 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं।
0 views
