एमडी न्यूज़ रिपोर्टर मुन्ताज अली सेवापुरी वाराणसी
वाराणसी। भटौली- में लंबे समय से जलभराव की समस्या, सड़क पर गड्ढे और खुले नाले से हादसे का खतरा; दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका
सेवापुरी, वाराणसी। विकासखंड सेवापुरी की ग्राम पंचायत भटौली-हरिहरपुर में पंचायत भवन के पास सड़क किनारे बने नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद नाले की नियमित सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच गड्ढा होने से आवागमन और भी जोखिम भरा हो गया है। पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, नाले का ढक्कन खुला रहने से भी किसी बड़े हादसे की आशंका है। गंदे पानी से उठने वाली तेज दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों की मांग है की नाला साफ करवाकर ढक्कन लगाया जाये और नाले का पानी जो रोड पर जमा हो रहा है इस समस्या का समाधान किया जाये और गांधी जी के सपने स्वच्छ भारत को साकार किया जाये और होने वाले गंभीर बिमारियों से बच्चा जाये!
