रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कानपुर के चर्चित ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनके साथी लवी मिश्रा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अभियोजन के दो और गवाह कोर्ट में अपने बयान से पलट गए।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गवाहों ने कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से इनकार किया। वहीं, एक गवाह ने कहा कि उसे डराकर मुकदमा लिखवाया गया था। इसके बाद अभियोजन ने दोनों गवाहों को पक्षद्रोही घोषित कर दिया।
इससे पहले होटल कारोबारी सुरेश पाल, उनके बेटे, मैनेजर और ड्राइवर समेत अन्य गवाह भी अपने बयानों से पलट चुके हैं।
अब 30 नवंबर को अभियोजन इस मामले में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को आठवें गवाह के रूप में कोर्ट में पेश करेगा।
अब इस मामले में 30 नवंबर की गवाही पर सभी की नजरें टिकी है
