रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने औद्योगिक नगरी कानपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के दृष्टिगत परेड चौराहा से घंटाघर चौराहा तक पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान महोदय द्वारा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौराहों एवं यातायात कटों का निरीक्षण करते हुए बादशाही नाका कट, मूलगंज कट एवं घंटाघर चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर यातायात के दबाव, वाहनों के आवागमन एवं यातायात संचालन की स्थिति का अवलोकन किया गया । उन्होंने निर्देशित किया गया कि प्रमुख चौराहों एवं कटों पर यातायात व्यवस्था का सतत पर्यवेक्षण किया जाए तथा यातायात के सुचारु संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *