रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार
घोरावल, सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री हुकुम चंद्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक कार्यशैली से घोरावल की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। साथ ही विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक हितों का संरक्षण, विभागीय समन्वय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता मिलेगी।

जिला महामंत्री हुकुम चंद्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र ने शिक्षक संगठन और विभाग के बीच बेहतर तालमेल एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता दिनबंधु त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री राजेश रजक, ब्लॉक संरक्षक राम नगीना मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, ब्लॉक संयुक्त मंत्री प्रशांत जैन, मीडिया प्रभारी लवकुश शुक्ल, उमेश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, अरविंद कुमार, अमित कुमार सिंह, रामपूजन यादव, राजेश कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
