रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार
सोनभद्र, 28 नवंबर। थाना दुद्धी पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी की शिकार हुई महिला के 13 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, कस्बा दुद्धी निवासी अन्नपूर्णा देवी पत्नी रुपराम के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 13 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। इसके बाद आवेदिका ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर थाना दुद्धी की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और ठगी की गई धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से पत्राचार कर पूरी धनराशि आवेदिका के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा की टीम ने की। धनराशि वापस कराने वाली टीम में कांस्टेबल मंतोष, साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुद्धी भी शामिल रहे।
पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
