वाराणसी संवादाता सहायक ब्यूरो सलीम जावेद
वाराणसी पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद थाना जैतपुरा में तैनात कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दरअसल, वाराणसी पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के क्रम में थाना जैतपुरा में तैनात कई उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में थाना जैतपुरा के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने उपनिरीक्षक जफर मेहंदी, शिवम, जितेंद्र यादव, पंकज, शिवशंकर यादव, अभय, हृदय, सिद्धनाथ, आलोक, शैलेश सिंह सहित महिला उपनिरीक्षक रागिनी और निधि को भावभीनी विदाई दी।
थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, कार्यशैली और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन साथ काम करने वाले सहयोगियों के साथ बिताए गए पल हमेशा यादगार रहते हैं।
विदाई के इस अवसर पर सभी के चेहरे पर एक ओर जहां अपने साथियों से बिछड़ने की भावुकता दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर नई जिम्मेदारियों और नए कार्यक्षेत्र में जाने की खुशी भी देखने को मिली।
अंत में थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाराणसी के थाना जैतपुरा से इस भावभीनी विदाई समारोह की खबर।
