धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो:महारजगंज जनपद के सिसवाँ विकास खण्ड के पिपरा बाजार में स्थित नव निर्माण इ० कालेज पिपरा बाजार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती घूम-धाम से मनामी गई।विद्यालय में पटेल जी की प्रतिमा पर पूवार्चन कर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों को बताया।

सरदार पटेल को आदर्श मानते हुए जीवन जीने की सलाह दी । विद्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयमा के विद्यार्थियों तथा अध्यापक सभी ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के बाद बच्चों में मिष्ठान्न वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री अनुतोष सिंह पुरुषोत्तम चौधरी संजय पटेल, रमेश पाण्डेप, ओम प्रकाश ,भाव प्रकाश, विजय गुप्ता, बृजेश पटेल, विजय चौहन, विवेक सिंह, साधना तिवारी, विनीता, अर्चना, रीना देवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed