फतेहपुर/बाराबंकी:पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली के शुभ अवसर पर चित्रकला विभाग साईं पीजी कॉलेज फतेहपुर के छात्रों द्वारा बाबा बर्फानी प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू।

फतेहपुर बाराबंकी पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली के शुभ अवसर पर चित्रकला विभाग साईं पीजी कॉलेज फतेहपुर के छात्रों द्वारा बाबा बर्फानी विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य जोर शोर से प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रमुख रुप से साईं पीजी कॉलेज चित्रकला विभाग, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मूर्ति निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे योगी की विशाल प्रतिमा मिक्स मीडिया में 15 फीट से अधिक ऊंची और बर्फ से शिव जी की विशाल प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। इस मूर्ति निर्माण कार्य में लगभग 70 से अधिक छात्र-छात्राएं कार्य कर रहे हैं जिसमें मुस्कान , अपूरवा, तनिष्का रीना निशा सत्यप्रकाश आरिफ आंचल प्रियंका खुशी निशी मुस्कान अनिल रोहित संजना आदि प्रमुख हैं। सोमवार को प्रतिमाओं का निर्माण लगभग 5:00 बजे तक पूर्ण हो जाएगा जिसके पश्चात दर्शक और श्रद्धालुओं दर्शन कर सकेंगे

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *