बाराबंकी :फतेहपुर महीने के प्रथम शनिवार को तहसील सभागर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन विदित हो की आज महीने के पहले शनिवार को जिलाधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर करा दिया गया शिकायत पत्रों में सबसे ज्यादा राजस्व से सम्बंधित 66 मामले आये जिसमे 14 का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया वहीँ पुलिस विभाग से सम्बंधित 9 मामले आये।

इसके अलावा विकास विभाग से सम्बंधित 27 मामले आये विद्युत विभाग सम्बंधित 11 शिकायती पत्र आये खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 4 प्रार्थना पत्र आये कृषि विभाग से सम्बंधित 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, शिक्षा विभाग से तीन व बाल विकास से सम्बंधित 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये नगर पंचायत से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ समाज कल्याण से 1,डूडा से 1व वन विभाग से मात्र एक एक प्रार्थना पत्र आये सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी पुडेंदू सिंह सहित उपजिलाधिकारी फतेहपुर डॉ सचिन कुमार वर्मा,सी ओ फ़तेहपुर योगेंद्र सिंह तहसीलदार फ़तेहपुर राहुल सिंह,व नायब तहसीलदार फतेहपुर, कुर्सी सहित सभी विभागो के अधिकारी व कर्मचारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा (बाराबंकी)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *