सहसवान : रविवार की मध्य रात्रि 02 बजे के करीब तहसील रोड पर स्थित प्रकाश फोटोस्टेट प्रोपराइटर अंकित माहेश्वरी की दुकान पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । पास में ही रह रहे लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल दुकान स्वामी व कोतवाली पुलिस पीआरबी,फायर ब्रिगेड को दी । मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी ने दुकान के ताले खोलें देखा तो जिस में भीषण आग लगी हुई थी । विद्युत विभाग के कर्मचारी ने आकर सप्लाई को बंद किया उसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा आग बुझाई लेकिन ऊपरी मंजिल पर धुआ एवं लपटों के चलते सुबह 7 बजे बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने खोला । फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की भी हालत काफी बिगड़ गई लेकिन उन्होंने आग पर काबू पा लिया । दुकान के अंदर कुछ भी नहीं बचा साथ ही साथ दुकान की दीवारें एवं लेंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें करीब 35 लाख रुपए का सामान जल कर खाक हो गया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *