बाराबंकी। आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” बाराबंकी पहुंचे। दिनेश लाल यादव बाराबंकी के रामपुर महोत्सव में अपने निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मंदिर में पूजा आरती की। उसके बाद करीब एक घंटे तक कार्यक्रम चला।

जिसमें दिनेश लाल यादव ने कई गाने गाए। इन गानों पर मेले में मौजूद लोग जमकर झूमें। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि राजनीति में आने से एक और फायदा हुआ। पहले हम मनोरंजन करते थे अब मनोरंजन के साथ लोगों की सेवा भी करते हैं।

मैनपुरी से डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर दिनेश लाल ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। बड़े नेता चुनाव मैदान में होते हैं तो अच्छी लड़ाई होती है।

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद में लगे रामपुर महोत्सव में बृहस्पतिवार देर शाम भोजपुरी स्टार व आजमगढ़ बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे थे। जहांगीराबाद क्षेत्र में लगे रामपुर महोत्सव को रमता राम चतुर्भुजी के नाम से जाना जाता है। दिनेश लाल यादव सबसे पहले मंदिर पहुंचे और वहां पूजा आरती की। इसके बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में दिनेश लाल यादव द्वारा गाए गए भोजपुरी गीतों पर फैन्स खूब झूमे। निरहुआ ने एक बुजुर्ग फैन्स की मांग को भी सुना और ए राजा हमके बनारस घुमाई द, चलके गोदौलिया के पनवा खिलाई द, गाना गाया। कार्यक्रम के बाद दिनेश लाल यादव के साथ सेल्फी लेने को लेकर लोगों में होड़ भी रही।

पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि हम बाराबंकी आए हमें सौभाग्य मिला चतुर्भुज स्थान पर आने का। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से एक और फायदा हुआ। पहले हम मनोरंजन करते थे अब मनोरंजन के साथ लोगों की सेवा भी करते हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर दिनेश लाल ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। बड़े नेता चुनाव मैदान में होते हैं तो अच्छी लड़ाई होती है। मैनपुरी से बीजेपी अर्पणा यादव को चुनाव में उतारने के सवाल पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि यह पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे यह बात हम कैसे बता सकते हैं।

रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed