राम नगर/बाराबंकी:यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया गया गया।


इस प्रतियोगिता में बुढ़वल,अमोली कलां, सहादत गंज, विछलखा, त्रिलोकपुर, गनेशपुर, शेखपुर, सुरवारी आदि न्याय पंचायत के बच्चों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ व मन प्रसन्न रहता है और हमारी भाजपा की सरकार भी खेल कूद प्रतियोगिता को बढ़ावा दे रही है,।ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान का भी निर्माण हो रहे है। ब्लाक प्रमुख ने कहा ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग ले और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करे।
इस अवसर पर बी.ई.ओ. संजय कुमार राय, जिला मंत्री उमानाथ मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू हनुमंत अवस्थी, यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह,सुरेंद्र मिश्र ,लोकेश ,अंकुर गिरि, छवि राम ,विजय त्रिपाठी ,भोला प्रसाद ,रागिनी सिंह,अयोध्या रावत, एआरपी अर्चना मिश्र ,नवीन मिश्र ,लोकनाथ तिवारी ,ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र, विनीत शुक्ल,गीता मिश्र ,संदीप वर्मा ,विनय वर्मा ,गोविंदा ,नीरज ,अंकित ,समीर सहित शिक्षक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डा.आलोक शुक्ल द्वारा किया गया । क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो,लंबी कूद,ऊंची कूद, चक्रक्षेपण आदि में विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed