बाराबंकी।सिचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० बाराबंकी प्रखंड शारदा नहर के अंतर्गत आने वाली सभी नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का शुभारम्भ सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा सफेदाबाद अल्पिका पर विधिवत पूंजन करके किया गया।सभी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य प्रारम्भ हो गया है। सांसद ने लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि नहरों की सफाई हेड से टेल तक गुणवत्ता पूर्वक की जाए, जिससे हर खेत तक पानी सुगमता से पहुँच सके।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश , जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द मौर्या, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, गुरु शरण लोधी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ अवधेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed