Hardoi……सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव निवासी सपना (22) की शादी दो वर्ष पूर्व तड़ौरा गांव निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से सपना पति के साथ मायके में रह रही है। मायके में उसका पति खेती करता है।पति के मुताबिक शनिवार दोपहर वह खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान सपना ने फोन कर उसे घर बुलाया। उसने काम के चलते आने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर पत्नी ने जहर खा लिया। शाम को जब पत्नी को उल्टियां होने लगी, तब परिजन को घटना की जानकारी हुई। इस बीच वह भी पहुंच गया।इसके बाद वह लोग पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आएं। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता हेमनाथ ने आरोप से इन्कार किया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सांडी राजदेव मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *