धर्मेन्द्र कसौधन/राष्ट्रीय ब्यूरो:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के तत्वाधान में प्रयागराज में दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।18 व 19 नवम्बर 2022 के शैक्षिक गोष्ठी में आए प्रदेशभर के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया।

इसके साथ ही कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू करने,आनलाइन स्थानांतरण शुरू होने तक आफलाइन स्थानांतरण होने पर अपनी बात रखी, साथ ही अन्य शिक्षक समस्याओं पर विचार किया गया।संघ को और मजबूती से चलाने के लिए प्रांतीय सम्मेलन के अंतर्गत पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें निर्वाचन के दौरान राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कॉलेज निचलौल के वरिष्ठ शिक्षक विजय जायसवाल को प्रदेश मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।

विजय जायसवाल को प्रदेश मंत्री के पद पर देख उनके सहयोगी शिक्षक व उनके क्षेत्र के तमाम शिक्षक/शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *