मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

राम सनेही घाट बाराबंकी।टीम 11 द्वारा यूपी बोर्ड विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क टेस्ट सिरिज ( गणित-विज्ञान विषय) का शुभारंभ एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल सुमेरगंज में हुआ।


इस टेस्ट सिरीज़ का मुख्य उद्देश्य यूपी बोर्ड हाईस्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार लाना है।
टेस्ट में रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, पटेल पंचायती इंटर कॉलेज, ग्रामीण बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी, शीतला प्रसाद बाल विद्या मंदिर, शारदा पब्लिक स्कूल के 49 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


इस टेस्ट में टीम 11 के संस्थापक सदस्य अजयकृष्ण गुप्त, अन्जनी कुमार साहू, शिवा तिवारी, प्रखर तिवारी,अमन तिवारी, अमन विश्वकर्मा तथा एस.जे. एस.पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव एवं अध्यापिका मोहिनी शर्मा, आयुषी मिश्रा का सहयोग रहा।अगली टेस्ट सीरीज 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जायेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed