औरैया। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को समय करीब साढे 11 बजे जरिये टेलीफोन थाना प्रभारी अजीतमल को सूचना मिली कि चौधरी ईट भट्ठा अजीतमल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अजीतमल द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच की गयी। जिसमें मृतक का नाम चन्द्रभान सिंह उर्फ सीवी सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र स्व0 राम स्वरूप राजपूत निवासी बीघेपुर (रामदत्त का पुर्वा) थाना अजीतमल जनपद औरैया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा एसपी द्वारा पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संबन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अजीतमल व अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहें। थाना अजीतमल में तहरीर के आधार सुसंगत धाराओ अभियोंग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed