बदायूं /सहसवान : पालिका चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से पहले गुरुवार को एसडीएम विजय कुमार मिश्रा व सीओ चंद्रपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील अतिसंवेदनशील और सामान्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर पानी बिजली शौचालय फर्नीचर की व्यवस्थाएं देखी उसमें खामियां मिलने पर एसडीएम ने चुनाव से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए अतिसंवेदनशील संवेदनशील और सामान्य बूथों का निरीक्षण करते हुए सीओ ने निर्देश दिए कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा ।

पुलिस हर हालत में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के लिए वचनबद्ध है अति संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे । इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जमशेद, अनुराग दीक्षित सहित पुलिस बल मौजूद रहा ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *