आपको बताते चलें रामसहाय अवर अभियंता विद्युत उप केंद्र सांडी के द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर लगातार कनेक्शन काटने का काम जारी है। इस दौरान बुधवार को परसापुर गांव में बिजली बिल बकाया रहने के कारण कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। जानकारी देते हुए जेई रामसहाय ने बताया कि परसापुर गांव में लगभग 10से15 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बिजली बिल नहीं जमा करने के कारण काटा गया। जेई ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह बकाया बिल जमा कर दें, अगर उनके पास काफी मात्रा में बिल है तो वह किस्त दर किस्त करके तीन या चार बार में अपना बिजली बिल चुका दें, लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ता के द्वारा बिजली बिल नहीं जमा किया जा रहा है। इस वजह से बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है। कनेक्शन कटा होने के बावजूद भी कुछ लोगों के कनेक्शन जुड़े पाए गए जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी,
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।