सहसवान : नगर के पन्ना लाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव एवं दहगवां ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कराया। इस अवसर पर सहसवान ब्लॉक के 49 जोड़ें व ब्लॉक दहगवां के 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया । कार्यक्रम में 74 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से मंत्रो उच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया वही उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद देकर परिवार की खुशहाली की कामना की ।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत 74 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी,ब्लॉक प्रमुखपति विक्रांत यादव, दहगवां ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी,अवढर शर्मा, आदर्श सक्सेना, पीयूष माहेश्वरी, सचिन शर्मा, चौधरी पुत्तन आजाद आदि लोग मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed