बदायूं/उत्तर प्रदेश : गत दिवस राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव चयनित 1395 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । जिसके सजीव चित्रण कार्यक्रम में शामिल होकर संसदीय क्षेत्र के 8 नवचयनितो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।इस अवसर पर श्री राम नगर कॉलोनी निवासी अंकित कुमार साहू पुत्र श्री नंद किशोर साहू को जिलाधिकारी मनोज कुमार,बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ,सदर विधायक महेश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अंकित कुमार ने मदर एंथेना स्कूल से इण्टर करने के पश्चात बी .एस सी, एम .एस सी, बी .एड दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की । अंकित कुमार साहू के परिवार व संबंधियों व श्री राम नगर कॉलोनी से डॉ उमा सिंह गौर ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं अर्पित की।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *