राष्ट्रीय ब्यूरो:हरियाणा के हिसार जिले के एक श्मशान घाट से तांत्रिक विद्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो दिन पहले श्मशान घाट में जहां महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। वहां से एक शराब की बोतल, मांस के टुकड़े और पुतला पड़ा मिला है।मृतक महिला ने परिजनों ने तांत्रिक विद्या होने पर आपत्ति जताई है।

मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला हिसार के सेक्टर 16-17 के श्मशान घाट का है। न्यू मॉडल टाउन के रहने वाले गुलशन की पत्नी का इस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *