हरदोई…….राजकीय विद्यालयों में अनुपयोगी सेनेटरी पैड को नष्ट करने के लिए इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इंसीनरेटर मशीनों को लगाने के शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रदेश में 1050 विद्यालयों को चयनित किया गया हैं। इनमें जनपद के 17 विद्यालय भी शामिल हैं।इन मशीनों के लग जाने से राजकीय विद्यालयों में अनुपयोगी सेनेटरी पैड को आसानी से नष्ट किया जा सकेगा। इंसीनरेटर मशीन के लिए विभाग की ओर से जैम पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया की जाएगी।प्रत्येक जिले के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी इंसीनरेटर मशीन लगाने की कार्रवाई करेगी। विभागीय निर्देश आने के बाद जनपद के चयनित विद्यालयों में मशीनों को लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *