बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जनपद की तहसील दातागंज के अंतर्गत ग्राम सैंजनी में महिला पीएसी बटालियन के आवासीय एवं अनावासीय के भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 50 करोड रुपए से अधिक धनराशि की इस परियोजना में ईपीसी मोड की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रदीप कुमार एवं पीडब्ल्यूडी बरेली की सहायक अभियंता तनुजा व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने पाया कि निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है। डीएम ने निर्देश दिए है कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को निर्धारित समय से पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यदाई संस्था के कंसलटेंट मीटिंग में समय से न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक को 31 दिसंबर को मध्यान्ह 12:00 बजे आयोजित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग एवं कार्यदायी संस्था आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *