जिलाधिकारी( चित्रकूट) ने कहा कि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आय को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है उन्होंने अवर अभियंता विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि जो भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने हेतु आवेदन किया है उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास कराए कोई भी मकान का निर्माण नहीं होना चाहिए, जो बिना नक्शा पास के मकान निर्माण कराए जा रहे हैं उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करें उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है उसके अंतर्गत विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए मकानों का निर्माण न करें, जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को यह भी निर्देश दिए सभी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें किसी भी दशा में अवैध प्लाटिंग नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव सहित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

चित्रकूट ब्यूरो शारदा भारतीय की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *