बदायूँ/उत्तर प्रदेश : बैठक में व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया है कि बिजली विभाग द्वारा पुरानी आरसी जारी कर वसूली की जा रही है जिस पर डीएम ने व्यापारियों से कहा कि विद्युत विभाग के नोडल ऑफिस में जाकर अपनी आरसी निस्तारण की एनओसी अवश्य ले लें भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा ना होने पाए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला अधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र के प्रभारी दुर्गेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग बंधु एवं व्यापार की बैठक आयोजित की।

आगामी फरवरी 2023 में लखनऊ में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिति के अंतर्गत जनपद बदायूं में 1000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष जनपद में अब तक 500 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि एमएसएमई, इन्वेस्टमेंट पॉलिसी, उद्यान, कृषि, नेडा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग उद्यमियों को उपलब्ध कराएं। जिससे उद्यमी इसमें नए प्रपोजल इसके अंतर्गत लेकर आएं। आगामी 15 दिनों के भीतर जनपद में एक उद्यमी मेले का आयोजन किया जाए जिसमें संबंधित विभाग स्टाल लगाकर अपने विभाग एवं योजनाओं से संबंधित जानकारियां उद्यमियों को उपलब्ध कराएंगे। जनपद बदायूं में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत जरी जरदोजी का कार्य निर्धारित है। उद्यमियों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया है कि जनपद में मेंथा एवं उसके उत्पादों की भी असीम संभावना है उसे भी एक जनपद एक उत्पाद में जोड़ा जाए। डीएम ने उद्यमियों से कहा कि उन्हें अवगत कराएं कि मेंथा में कितने लोग कार्य कर रहे हैं एवं कितने क्षेत्रफल में इसका उत्पादन हो रहा है। कितने किसान इसके उत्पादन में लगे हुए हैं। ताकि इसे सिलेक्शन कमेटी ने भेजा जा सके।

एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में 2 करोड़ रुपए तक के ऋण का प्रावधान है तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को सीधे 25 लाख रुपए तक का बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें बैंकों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए हैं कि सभी बैंकर्स के साथ बैठक कर इसकी प्रगति को 1 सप्ताह के भीतर शासन की मंशा के अनुसार किया जाए। इसमें बैंकों की प्रगति बहुत ही खराब है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस मैं बाट माप, लघु सिंचाई, यूपी सीडा सहित तीन विभाग ऐसे हैं जिनके 1-1 प्रकरण लंबित हैं। लघु सिंचाई के किसी भी अधिकारी द्वारा बैठक में ना पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों को वार्ता करके निस्तारित किया जाए। बैठक में व्यापारियों द्वारा बिजली विभाग मंडी परिसर सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर डीएम ने समाधान करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। सभी लोग समन्वय स्थापित कर जनपद को प्रदेश में नए आयाम तक पहुंचाने में सहयोग करें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।