चित्रकूट से (ब्यूरो) शारदा भारतीय की रिपोर्ट

चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हटवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बीती रात को गला घोट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई मृतक व्यक्ति का नाम राजा उर्फ रजना पिता छंगू उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है घर के बगल में ही झोपड़ी डालकर गाय भैंसों की देखरेख कर रहता था तभी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्तियों ने राजा उर्फ राजन की हत्या कर दी मृतक व्यक्ति के गले में गला घोटने के निशान पाए गए ।

परिजनों द्वारा बताया गया कि घटना के चार दिन पूर्व 2 लोगो के नाम मारपीट गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गयी थी लेकिन मऊ पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों द्वारा मऊ थाना प्रभारी को दी गई सूचना पाकर मऊ एसएचओ के द्वारा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को सूचित किया गया पुलिस अधीक्षक मौके का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है मऊ पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिले मे भेजा गया मृतक के चार लड़की वह एक लड़का है की पत्नी का नाम बेला देवी पत्नी राजा बताया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक मणि त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे व एसएचओ राजीव कुमार सिंह एसओजी प्रभारी श्याम प्रताप पटेल मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *