फतेहपुर जनपद से खागा तहसील के हथगाम सराय अकिल निवासी राम मनोहर ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि है मै एक गरीब लोधी किसान परिवार से हूं गरीबी के चलते अपनी जमीन में से 10 फिट जमीन को खागा निवासी नसरीन बेगम पत्नी इजहार को ₹9 लाख में बेच दी थी। पीड़ित लोधी का कहना है कि मैं अनपढ़ व्यक्ति हूं मुझसे नसरीन बेगम व उसके दोनो बेटों ने अंगूठा लगवा कर 10 फीट की जगह धोखे से मेरी 4 बीघा जमीन लिखवा ली। जिसकी आज कीमत लगभग 2 करोड़ है और बेची हुई 10 फिट जमीन का ही मुझे ₹9 लाख रुपए मिले थे। बैनामा के अगले दिन नसरीन बेगम जब अपने दोनों बेटों के साथ पूरे 4 बीघा जमीन में कब्जा करने पहुंची तो राम मनोहर व उसके परिवार के होश उड़ गए कि आखिर 10 फिट के बदले 4 बीघा जमीन उसकी कैसे हो गई। पीड़ित राम मनोहर का कहना कि मै रोता व गिड़गिड़ाता रहा कि साहब ऐसा मत करो मैं गरीब आदमी हूं बिना जमीन के मै भूखों मर जाऊंगा। आपने मुझे ₹9 लाख ही दिए हैं तो 10 फीट ही जमीन लो। तो वही नसरीन बेगम बोली हमने 9 लाख में तुम्हारी पूरी जमीन लिखवा ली है अब तुम थाना पुलिस या कोर्ट कचहरी करो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है तब राम मनोहर अपनी पत्नी के साथ रोते गिड़गिड़ाते हुए खागा कोतवाली पहुंच कोतवाली प्रांगण में बैठे कोतवाल अरुण चतुर्वेदी के पास पहुंचा तो राम मनोहर को कुर्सी में बैठा कर पूरा हाल जाना। कोतवाली प्रांगण में मौजूद लोगों सहित कोतवाल ने जब पूरा मामला जाना तो सभी के होश उड़ गए। पीड़ित की बात सुनने बाद कोतवाली प्रभारी ने राम मनोहर से कहा आप परेशान मत होइए आपकी हर संभव होगी। प्रभारी ने सामने ही विपक्ष पार्टी नसरीन बेगम और उसके दोनों बेटों को खागा कोतवाली बुलाकर पूरी जानकारी लेते हुए कहा कि आप लोग धोखाधड़ी करके क्यों एक गरीब परिवार को बर्बाद कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक की सही सूझबूझ से नसरीन बेगम व राम मनोहर दोनों ने उस समय 4 बीघा जमीन विवाद को लेकर आपसी समझौता कर लिया ।
वहीं समझौते बाद नसरीन बेगम ने 4 बीघा बैनामा वाली जमीन को तीसरी पार्टी को बेच दी, जिसमें कुल प्राप्त रकम से 52 लाख राममनोहर को मिले और 80 लाख 65 हजार नसरीन बेगम को मिले और आपसी संबंधों के चलते पूरा मामला खत्म भी हो गया था। किंतु इसके बाद भी नसरीन बेगम को यह मामला रास नहीं आया तो उसने 9 लाख के बदले धोखाधड़ी से 80 लाख कमा चुकी थी इसके बाद भी नसरीन बेगम की नजर राममनोहर के 52 लाख पर टिकी हुई थी। जहां पीड़ित का कहना है कि नसरीन बेगम और उसके दोनों बेटे राम मनोहर को डरा धमका कर समझौते की 52 लाख रुपए की रकम वापस करने के लिए कहा अन्यथा तुम्हें जिंदा नहीं रहने दिया जाएगा की धमकी दी गई। नसरीन बेगम ने उच्च अधिकारियों को भी गुमराह करने के लिए खागा कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी शिकायती पत्र दिया हैं।
सूत्रों की माने तो पूर्व में भी नसरीन बेगम ने 2 और महिलाओं से अलग-अलग जमीन के मामले में धोखाधड़ी कर उन्हें अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की चपत लगा चुकी हैं। खागा तहसील के लाडलेपुर गांव निवासी गीता देवी व उसी गांव की निवासी गुजरिया के साथ भी नसरीन बेगम ने धोखाधड़ी कर 6 बीघा जमीन फर्जी तरीके से लिखवा ली जिसमें गुजरिया व सीता देवी ने नसरीन बेगम के खिलाफ खागा कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवाया था किंतु कार्यवाही लम्बित है। अब पूरे मामले में देखने वाली बड़ी बात यह होगी कि पूरा मामला उजागर होने के बाद भी प्रशासन नसरीन बेगम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है या ऐसे ही और भी गरीब परिवार को नसरीन बेगम वा उसके बेटों द्वारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!