फतेहपुर जनपद से अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार का स्थानांतरण जनपद मेरठ एसपीआरए ( पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) के रूप में हुआ है, जिन्हें आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में हुआ । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को माल्यार्पण करते हुए साल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी गण व थाना प्रभारी तथा थानाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर भाव भीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed