फतेहपुर जनपद से खागा कस्बे के पूर्वी बाईपास स्थित एक निजी भवन में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव एवं भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद टीम के जन्मदिन पर प्रमुख सदस्य डॉ संजय वर्मा के नेतृत्व में जनपद वासियों ने बड़े धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। खागा कस्बे के पूर्वी बाईपास स्थित एक निजी मकान में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती व युवा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन को मनाते हुए टीम प्रमुख सदस्य डॉ 0 संजय वर्मा ने बताया कि टीम के दर्जनों सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से अलग अलग केक काटकर बड़े ही धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। सभी ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संदीप जडेजा, सिपाही लाल यादव ,अखिलेश मौर्य ,दिलीप गौतम, रामनारायण मौर्य, डॉक्टर देवेंद्र वर्मा ,अरुण केशकर ,मुकेश कुमार ,राजू गौतम ,विनोद गौतम, आशीष गौतम, बाबूलाल ,सरजू गौतम ,डॉक्टर सुनील भारतीय, बाल्मीकि, एडवोकेट अनुपम कुमार ,अरविंद जाटव, अनिल कुमार, चंद्रभान यादव सहित अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed