फतेहपुर जनपद के अंतर्गत विकासखंड देवमई के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने मकरसंक्रांति पर्व पर बकेवर कस्बे में स्टाल लगाकर दो दिन लगातार राहगीरों को खिचड़ी व चाय वितरण किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी कुश वर्मा के इस सराहनीय कार्य पर लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया। कस्बा स्थित कुढ़नी चौराहे के समीप बड़े ही आव-भाव के साथ दो दिनों से लगातार खिचड़ी भोज प्रसाद व ठंड को देखते हुए चाय वितरण का कार्यक्रम देवमई पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा द्वारा किया गया। देवमई विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा के द्वारा यह आयोजन मकर संक्रांति की उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होता है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारी संख्या में कस्बावासी व आने जाने वाले राहगीरों ने खिचड़ी का प्रसाद चखा। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष यह आयोजन पिछले 10 सालों से लगातार हो रहा है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई कुश वर्मा, सैय्यद इजहार उद्दीन, प्रधान जगदीशपुर बकेवर प्रहलाद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दूबेपुर मलखान सिंह, दिनेश दीक्षित, विनोद पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed