रिपोर्ट राहुल राव✍🏼
(मध्य प्रदेश ब्यूरो)

मध्य प्रदेश: आज उज्जैन में विक्रम कीर्ति मंदिर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हर जिले में चलाए जा रहे पेंटिंग आर्ट कला के अंतर्गत बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक व भारी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वह पूर्व सांसद प्रो चिंतामन जी मालवीय, उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया, व नगर अध्यक्ष विकास जोशी, जगदीश अग्रवाल व शिक्षक गण उपस्थित थे ।

वही इस आयोजन में सांसद अनिल फिरोजिया के द्वारा राष्ट्रीय सनातन संघRss प्रदेश प्रभारी बनने पर ओम प्रकाश शुक्ला को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया वह बधाई शुभकामनाएं दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सकारात्मक सोच के तहत ऐसे कार्यक्रमों के निर्देश दिए इसमें विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपने आप को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार कर पाएंगे कला वह पेंटिंग से बच्चे अपने भविष्य सवाँर सकते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *