स्योहारा – दिनांक 23 जनवरी 2023 को शासन तथा जिलाधिकारी महोदय बिजनौर के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद स्योहारा प्रांगण में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई इसके पश्चात नगरपालिका कर्मचारी गणों तथा आरएसपी इंटर कॉलेज एवं एम क्यू इंटर कॉलेज के एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद स्योहारा से थाना चौराहा तक एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया और छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों द्वारा प्रतिभाग कर यातायात के प्रति जागरूक किया इस जागरूकता अभियान में मानव अधिकार संगठन से एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से अध्यक्ष आसिफ रईस ,महामंत्री मोहम्मद शावेज ,कोषाध्यक्ष फैजान खान ,कानूनी सलाहकार एडवोकेट उदित राज वर्मा , मीडिया प्रभारी नसीम अहमद ,नगर मंत्री कुर्बान अली ,सुभान अली आदि सदस्यों का योगदान नगर पालिका कर्मचारियों में सागर अवर अभियंता ,देवेन्द्र सिंह बाबू ,मोहम्मद शान लिपिक ,ओमप्रकाश पम्प चालक, चांदनी परवीन बाबू ,शमीमा खातून ,आयुष , जुवेशी ,पंकज , रामगोपाल आदि का योगदान रहा

बिजनौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *