हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के एक युवक के खाते से जालसाज ने एक लाख नौ हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।मुकदमा दर्ज कराते हुए कोईलाई गांव निवासी शिवम ने बताया कि उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से एक लाख 9 हजार रुपये अज्ञात जालसाज के ट्रांसफर कर लिए। बताया कि स्कार्पियों 2021 मॉडल की गाड़ी सस्ते दामों में देने के चक्कर में जालसाज ने रुपये ट्रांसफर करा लिए। बताया कि फर्जी आईडी से जालसाल ने पांच बार फोन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *