Hardoi…..स्थानीय रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन 132 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें कई बसों की हालत खराब है। इस कारण कई वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। 22 बसें निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। बसों की कमी को पूरा करने और यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए अनुबंधित बसों को लगाया जा रहा है। रोडवेज बेड़े में अनुबंधित 13 बसें शामिल की जानी हैं। इसमें छह को शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य बसों के संचालकों से विभाग की अनुबंध प्रक्रिया चल रही है। इससे यात्रियों को विभिन्न मार्गों पर यात्रा करना आसान होगा।आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंधित बसों के अलावा प्रतिमाह दो बसें भी बेड़े में शामिल होंगी। ऐसी दस बसें मिलनी हैं। इसके अलावा राजधानी बसों का संचालन भी शुुरू होने जा रहा है। इससे प्रत्येक मार्ग पर यात्रियों को यात्रा करने में समस्या नहीं होगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला 🖋️

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed