बिसौली/बदायूं : अधिवक्ता हित में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएशन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बार काउंसिल की मांग को लेकर शिथिलता बरती जा रही है। यदि सरकार द्वारा मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आगामी 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कार्य बहिष्कार में सचिव ह्रदेश शर्मा, विवेक यादव, राजेश भारद्वाज, विपिन पाठक, कमल सक्सेना, शिवशंकर पाठक, राजेश सक्सेना आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *