✍🏼 रिपोर्ट राहुल राव
(मध्य प्रदेश ब्यूरो)

10 फरवरी: भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर पुनः भाट जाति को बी.सी.-ए में शामिल किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर समिति का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से मिलेगा। मनोहर लाल साकला ने बताया कि भाट जाति को बी.सी. जाति का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है और अब भाट जाति का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं आ रहा है और ना ही भाट जाति को डी.एन.टी. की सूची में शामिल किया है।

भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा उपमुख्यमंत्री से इस त्रुटि को तुरन्त प्रभाव से ठीक करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार में भाट जाति का कोई नामोनिशान नहीं है और ना ही भाट जाति को बी.सी. ए में शामिल किया और ना ही ओ.बी.सी. या डी.एन.टी. में। यह कदम बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि भाट जाति के लोगों में बहुत बड़ा रोष है इसीलिए भाट जाति को तुरन्त प्रभाव से पुनः बी.सी ए में शामिल किया जाए।

जारीकर्ता
मनोहर लाल साकला
मो 9992247978

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *